गोरखपुर, मई 18 -- घघसरा। सहजनवा थाना क्षेत्र के डोहरियाकला स्थित एक घर में गुरुवार रात ताला तोड़कर घुसे चोरों ने हजारों का सामान चुरा लिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। क्षेत्र के डोहरियाकला निवासी कृष्ण चन्द्र श्रीवास्तव की पत्नी श्रेष्ठा ने पुलिस को बताया कि उनकी बच्ची की तबीयत खराब है उसे अस्पताल में भर्ती किया था। गुरुवार को उसे देखने गयी थी। इधर ताला तोड़कर घर में घुसे चोर सामान चुरा ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...