कौशाम्बी, फरवरी 5 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के अगियौना गांव स्थित एक मकान से ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत हजारों का माल पार कर दिया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अगियौना निवासी सुखरानी देवी ने बताया कि 31 जनवरी को उसके पति लवकुश मौर्य कहीं बाहर गए हुए थे। रात को खाने के बाद वह बच्चों के साथ आगे के कमरे में सो गई। इस दौरान पीछे की दीवार से सेंध काटकर भीतर घुसे चोर 10 हजार रुपया नकद, हाफ पेटी, मंगलसूत्र, बिछिया, पायल आदि सामान उठा ले गए। घटना की तहरीर गृहस्वामिनी ने अगली सुबह ही पुलिस को दी थी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया का कहना है कि जल्द ही वारदात का अनावरण कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...