प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा इलाके के गधियांवा गांव में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवरात एवं अनाज समेत घरेलू सामान चुरा ले गए। गृह स्वामी जब परदेश से घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। गधियांवा निवासी विष्णु कांत पांडे का परिवार इलाज के सिलसिले में कुछ दिनों के लिए मुंबई चला गया। बीते 26 मार्च को वह घर पहुंचे तो उनके बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर उनकी मां तथा बहन के सोने चांदी के लाखों के जेवरात तथा 6 क्विंटल अनाज समेत अन्य गृहस्थी के सामान चुरा ले गए थे। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.