इटावा औरैया, फरवरी 11 -- सैफई, संवाददाता। वैदपुरा क्षेत्र के एक गांव में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर घुसे युवकों ने जेवरात व सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह मकान के भीतर संदिग्ध हालात में मिले एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। अलमारी और बक्सों का सामान बिखरा मिला है। थाना वैदपुरा क्षेत्र के गांव नगला देवशन निवासी शिवराम सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका भाई कमलेश कुमार परिवार सहित सूरत में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। गांव में उसका मकान उनके मकान के बगल में बना है। मंगलवार की रात गांव के ही दो नामजद व दो अज्ञात युवक मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और घर में रखे जेवरात चोरी कर लिए। बुधवार सुबह आवाज सुन जब वह घर के भीतर पहुंचे तो गांव निवासी युवक मौके पर मौजूद म...