बहराइच, मई 24 -- बाबागंज। रुपईडीहा थाना के जमोग़ बाजार स्थित माता मंदिर में ताला तोड़कर चोर मूर्ति में लगा सोने,चांदी के आभूषण उठा ले गए। जिसके चलते श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया है। पुजारी ने इसकी तहरीर थाने में दी है। रुपईडीहा थाने के जमोग बाजार स्थित पंडित राधेश्याम सरस्वती इंटर कालेज में परिसर के अंदर माता समय का मंदिर है। जिसमें मूर्ति के ऊपर चांदी का छत्र सोने का मुकुट,पायल आदि धारण किया हुआ था। शुक्रवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर सोने और चांदी के छत्र ,मुकुट,पायल, जेवर आदि की चोरी कर ली। सुबह पुजारी जब मौके पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। विद्यालय के प्रबंधक कौशलेंद्र पांडे ने थाने में तहरीर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.