जौनपुर, फरवरी 23 -- जौनपुर, संवाददाता। लाइनबाजार थाना क्षेत्र की चंद्रिका सिंह कॉलोनी में शनिवार रात करीब नौ बजे चोरों ने एक पत्रकार के घर को निशाना बनाया। मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने कई अलमारियों के ताले तोड़ दिए और लॉकर तोड़कर सात हजार रुपये नगद सहित करीब दो लाख रुपये के गहने उठा ले गए। पत्रकार उमेश मिश्रा का मकान चंद्रिका सिंह कॉलोनी में है। परिवार पिछले कुछ दिनों से गांव में रह रहा है जबकि मकान पर उनका पुत्र रहता है। शनिवार शाम करीब छह बजे पुत्र गांव चला गया। रात नौ बजे उमेश मिश्रा पत्नी के साथ घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। करीब ढाई घंटे तक घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने सभी कमरों की अलमारियां खंगाल डालीं। पीड़ित के अनुसार चोर सोने की चेन, चांदी का प्लेट, नारियल, सुपारी, पायल सहित कुछ अन्य गहने और सात हजार रुपय...