जौनपुर, दिसम्बर 24 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के हिसामपुर ग्राम सभा में अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात में तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। डोभी क्षेत्र के हिसामपुर ग्राम सभा में अशोक सिंह पुत्र स्व. सुरज सिंह, तेज बहादुर सिंह, प्रमोद सिंह के घर का ताला तोड़कर चोरों ने बड़ी चोरी को दिया अंजाम। नगदी और लाखों रुपये के जेवरात जिसमे सोने की अंगूठी, चेन, झुमका, आदि पर की हाथ किया। घटनास्थल पर सीओ अजीत कुमार रजक ने टीम के साथ पहुंचकर पड़ताल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...