देवघर, अक्टूबर 6 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देव संघ दुर्गा कॉलोनी में चोरी की घटना हो गई है। अज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित रमेश कुमार नामक व्यक्ति हैं, जो पेशे से कारपेंटर हैं। घटना के वक्त वे अपने पैतृक गांव मार्गोमुंडा गए हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार, रमेश कुमार दुर्गा पूजा के मौके पर अपने मूल निवास स्थान मार्गोमुंडा गए थे। देव संघ दुर्गा कॉलोनी स्थित उनका मकान कुछ समय के लिए बंद था। घर में ताला बंद देख चोरों ने मौके का फायदा उठाया और घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ अंदर घुस गए। शनिवार को जब रमेश कुमार वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर पता चला कि घर में रखी अलमारी और दीवान का भी लॉक तोड़ दिया गया है। अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.