प्रयागराज, फरवरी 20 -- पीपलगांव निवासी एक व्यक्ति कल्पवास कर लौटे तो घर खाली मिला। सूने मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के गहने और 24 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। गृहस्वामी ने एयरपोर्ट थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दंडकारण्य आश्रम के समीप रहने वाले शाहा उर्फ पीपलगांव निवासी ज्ञानशंकर पांडेय की तहरीर के मुताबिक, वह कल्पवास के लिए माघ मेला गए थे। एक माह बाद कल्पवास पूरा कर घर लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। ज्ञानशंकर के मुताबिक वह किरायेदार इंद्रेश मिश्रा को घर की रखवाली का जिम्मा सौंपकर गए थे। बिना सूचना दिए इंद्रेश घर खाली कर कहीं दूसरी जगह चला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...