रांची, नवम्बर 26 -- रांची। रांची के डोरंडा मनीटोला निवासी मो शमीम उर्फ बबलू की दुकान के शटर का ताला तोड़कर एक लाख रुपए चोरी कर ली गई है। इस संबंध में मो शमीम ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मो शमीम ने पुलिस को बताया कि 21 नवंबर की शाम वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। सुबह आने पर ताला टूटा हुआ था। गल्ला में रखे एक लाख रुपए गायब था। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...