गोरखपुर, जनवरी 8 -- पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर थाना क्षेत्र के मंगलम मल्हार कॉलोनी में ताला-चाबी बनाने वाले दो युवकों ने शातिराना तरीके से एक घर से नकदी और गहने चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने बुधवार देर रात मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खजांची चौराहा स्थित मंगलम मल्हार कॉलोनी निवासी जयराम ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 10:30 बजे दो युवक मोहल्ले में ताला-चाबी बनाने की आवाज लगाते घूम रहे थे। उन्होंने अपनी आलमारी की चाबी बनवाने के लिए दोनों युवकों को घर बुलाया। आरोप है कि युवक घर के अंदर आकर चाबी बनाने का बहाना करने लगे और इसी दौरान मास्टर चाबी की मदद से आलमारी खोल ली। आरोपियों ने आलमारी से लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और नकदी निकाल लिए और कहा कि इस साइज की चाबी उनके पास नहीं है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.