चंदौली, मार्च 3 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। उप जिलाधिकारी चकिया के निर्देश पर सैदूपुर चौकी पुलिस के ताला गांव मे दो भाइयों को धारा 165 बीएनएसएस के तहत मकान से बेदखली की कार्रवाई की गई है। ताला गांव के रमाकांत व सालिक राम यादव के बीच जमीन की बंटवारे व मकान को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें दोनों पक्ष मारपीट भी कर चुके थे।उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा के निर्देश पर पुलिस ने 165 बीएनएसएस के तहत मकान को खाली करा कर सील कर दिया। जिससे दोनों भाइयों के समक्ष रहने की समस्या उत्पन्न हो गई। सैदूपुर चौकी इंचार्ज परमानंद तिवारी ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जमीन तथा मकान को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जिसमें दोनों पक्ष के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। बताया कि उप जिलाधिकारी के निर्देश पर दोनों भाइयों को घर से बाहर कर मकान को सील क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.