नवादा, फरवरी 15 -- वारिसलीगंज, निसं वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 18 के शेरपुर गांव निवासी मनीष चौधरी के 13 माह के अबोध बच्चा पीयूष का शव शनिवार की दोपहर घर के समीप स्थित तालाब से बरामद हुआ। बालक का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। आवश्यक लिखा पढ़ी बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया। गौरतलब है कि बच्चा पिछले पांच दिनों से लापता था। इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि लापता बच्चे की तलाश में पुलिस और परिजन लगातार जुटे हुए थे। शुक्रवार को स्वान दस्ता की टीम ने भी गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। पुलिस ने गांव तक जाने वाले सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका था। इस बीच पुलिस ने घर से 40 गज दूर बड़ी तालाब में खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाने के प्रयास में जुटी थी...