मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- गांव देवल के निकट तालाब में उगाई सिंघाड़े की फसल में मछली पकड़ने से मना करने पर दो बाइकों पर सवार होकर आए 4-5 अज्ञात युवकों ने दो भाईयों पर लाठी-डंडों व सरियों से जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ितों की बाईक भी तोड़ डाली। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित युवकों ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध तहरीर दी है। रामराज थानाक्षेत्र के ग्राम देवल निवासी अनिल पुत्र प्रेम सिंह ने गांव के ही निकट तालाब में सिंघाड़े की फसल बो रखी है। गुरुवार की शाम को अनिल अपने भाई मनोज के साथ तालाब में बोई सिंघाड़े की फसल में दवाई कर रहा था। इस दौरान दो बाइकों पर सवार तथा हाथों में लाठी-डंडे व सरिए लेकर आए गांव कासमपुर खोला के 4-5 युवक उनके तालाब में जबरन मछली पकड़ने लगे। जब अनिल इन्हें मछली पकड़ने से मना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.