शामली, जनवरी 2 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में ग्राम जगनपुर, तहसील कैराना में मत्स्य विभाग के अधीन तालाब से करोड़ों रुपये की मिट्टी के अवैध खनन का गंभीर आरोप लगाया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ग्राम जगनपुर स्थित मत्स्य विभाग के अधीन तालाब से तत्कालीन सहायक निदेशक मत्स्य शामली, उपनिदेशक मत्स्य सहारनपुर, तहसीलदार कैराना व उपजिलाधिकारी कैराना ने जीआर इन्फ्रा प्रा. लि. से मिलीभगत कर बड़े पैमाने पर अवैध खनन कराया। इससे तालाब पूरी तरह खंडर बन चुका है और न तो वह मत्स्य पालन योग्य रहा है और न ही कृषि के लिए उपयोगी। ज्ञापन में कहा गया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा कूट रचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और तालाब को अमृत सरोवर योजना में दर्शाकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.