मऊ, फरवरी 5 -- दोहरीघाट। बड़रॉव ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुहम्मदाबाद सिपाह स्थित तालाब के सुंदरीकरण की मांग तेज हो गई है। विधानपरिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु के माध्यम से समाजसेवी ज्ञानिश शुक्ल ने मत्स्य विभाग मंत्री डॉ संजय निषाद को को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अवगत कराया कि तालाब में जलकुंभी समेत अन्य झाड़ उगी हुई है। गांव में मच्छरों समेत अन्य जीव जंतु पनप रहे हैं। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है। मंत्री ने तालाब के जल्द सुंदरीकरण का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...