अमरोहा, जनवरी 6 -- हसनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव बहांपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस कक्ष के बाहर प्रदर्शन कर गांव के तालाब की सफाई कराए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव बहांपुर में तालाब स्थित है, जिसकी सफाई का कार्य किया जा रहा था। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव ने कार्य रुकवा दिया है, इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिवस अधिकारी को ज्ञापन सौंप मांग उठाई कि ग्रामीणों के हित में तालाब की सफाई जल्द कराई जाए। इस दौरान दिनेश कुमार, संदीप कुमार, विजेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, अनूप कुमार, मनोज कुमार, लवकेश कुमार, नन्हे सिंह, अंकुर कुमार, गजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, सुधीर पोसवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...