बिजनौर, फरवरी 21 -- गांव बगदाद अंसार रोड स्थित तालाब के पास अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ 12 फरवरी को घर से लापता हुआ था। मौ. नई सराय निवासी लापता 50 वर्षीय अरशद का शव शुक्रवार सुबह गांव बगदाद अंसार स्थित तालाब में पड़ा मिला। घटना की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक मृतक आठ दिन से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मृतक शराब के नशे का आदी बताया जा रहा है।मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं है। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया। उधर कोतवाल मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...