निज संवाददाता, जनवरी 30 -- अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोचहासा गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के बजरंगबली मंदिर के पीछे स्थित तालाब में मछली मारने के दौरान एक पिन बम बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि यह बम एक प्लास्टिक पाइप में बंद कर आहर के अंदर छिपाकर रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, मछली पकड़ने वाले लोग तालाब का पानी सुखाकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें तालाब में एक प्लास्टिक पाइप नजर आया। जब पाइप को बाहर निकाला गया तो उसके अंदर एक पिन बम (हैंड ग्रेनेड) मिला। बम मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और कुछ ही देर में हजारों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत 112 पुलिस और किंजर थानाध्यक्ष सिमरन राज को सूचना दी। सूचना मिलते ही किंजर थानाध्यक्ष पुलिस बल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.