उन्नाव, फरवरी 8 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के बीजीमऊ गांव स्थित तालाब में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बीजीमऊ निवासी अजय कुमार पुत्र भागीरथ के नाम से गांव के तालाब का मत्स्य पालन पट्टा सितंबर 2022 में आवंटित हुआ था। पट्टे का लागान जमा है, जबकि शर्तनामा को लेकर अगस्त 2025 से मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि शुक्रवार शाम रमपुरवा गांव निवासी डोरीलाल वर्मा पुत्र स्वर्गीय बसंत उक्त तालाब में जबरन जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। इसी बात को लेकर शनिवार को पट्टाधारक अजय कुमार के चचेरे भाई संतराम वर्...