पाकुड़, मार्च 24 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के मनिरामपुर गांव में तालाब में रविवार को पैर धोने गए एक बच्चे को सांप ने काट लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों की मदद से सोनाजोड़ी सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में सर्पदंश पीड़ित बच्चे का इलाज किया जा रहा है। बच्चे की पहचान मनिरामपुर गांव निवासी 09 वर्षीय आरिफ शेख के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह तालाब में पैर धोने गया था, इसी क्रम में सांप ने डंस लिया। गनीमत है कि सांप विषैला नहीं था। फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.