देवघर, नवम्बर 3 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर मोहल्ला स्थित एक तलाब में रविवार दोपहर को नहाने के क्रम में एक किशोर पानी में डूबने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मोहल्ले के लोगों को होते ही स्थानीय लोग तलाब पहुंचे। किशोर को पानी से निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया । जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया । घटना के बाद पुरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। मृतक उसी मोहल्ला निवासी पुरुषोत्तम कुमार ठाकुर का 14 वर्षीय पुत्र अरनव आनंद था। इस मामले में मृतक के पिता ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे पुत्र अरनव आनंद अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। उसने अपनी मां को कहा था कि बकरी के लिए पत्ता तोड़ने जा रहे हैं। लेकिन सभी बच्चे पत्ता तोड़ने के बजाय रामपुर तालाब में नहाने चले गए। नहाने के दौरान अरनव गहरे पानी म...