हल्द्वानी, सितम्बर 4 -- चौखुटिया। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह नुकसान की खबरें हैं। मंगलवार रात तड़ागताल के नजदीक सड़क के पास तालाब का रूप ले लिया। इससे एक मैक्स वाहन डूब गया। गनीमत रही कि चारों यात्रियों ने समय रहते बाहर निकलकर ताल को तैरकर पार कर लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मंगलवार रात एक परिवार के सदस्य देवता पूजा के लिए तड़ागताल से आगे गए थे। उस समय सड़क पर पानी नहीं था। रात में वापसी के समय लगभग 11 बजे सड़क पर पानी भर गया और वह तालाब में तब्दील हो गई। चालक ने वाहन निकालने का प्रयास किया। एकाएक वाहन ताल में डूबने लगा। वाहन में सवार चारों लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। वहीं वाहन ताल में पूरी तरह से डूब गया। वहीं, सड़क क्षेत्र के एक हिस्से में पानी भर जाने से खोला, पैली आदि क्षेत्रों का यातायात बंद रहा। पुलिस रात में ...