कटिहार, फरवरी 15 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर थाना क्षेत्र के केवाला पंचायत अंतर्गत बभनी गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से तीन वर्षीय जुड़वा भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है। मृतक बच्चे सहजा पंचायत के कास्तहाबर गांव निवासी सईदुल रहमान के पुत्र तनवीर आलम और तनवीर अख्तर थे। दोनों बच्चे एक सप्ताह पूर्व अपनी मां के साथ ननिहाल बभनी गांव आए थे। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह दोनों मासूम घर के समीप स्थित तालाब में नहाने चले गए। प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर लिखित आवेदन दिया है। पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद मृतक बच्चों के माता-पिता, नाना-नानी का रो-रोकर बुरा हाल है। पू...