सीवान, अक्टूबर 4 -- दरौंदा। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से एक नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चा बिसुनपुरा निवासी श्रवण प्रसाद का पुत्र कार्तिक कुमार है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि कार्तिक अपने कुछ दोस्तों के साथ पास के कटवार गांव स्थित एक तालाब के किनारे कुछ चुनने गया था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने जब उसे नहीं देखा तो शोर मचाया। ग्रामीण उसे पानी से बाहर निकाल कर डॉक्टर के पास ले गए। जहाँ डॉ ने उसे मृत बताया। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...