अररिया, नवम्बर 1 -- तालाब में मल्लाह मार रहा था मछली, देखने गया था युवक दिनेश बरदाहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा अररिया संकट एक संवाददाता सिकटी प्रखंड क्षेत्र के बरदाहा थाना अंतर्गत डेढ़ुआ पंचायत स्थित सोहागमाड़ो वार्ड संख्या-5 में शनिवार की दोपहर तालाब में डूबने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक दिनेश मंडल सोहागमाड़ो निवासी शिवानंद मंडल का बेटा था। घटना उस वक्त हुई जब दिनेश तालाब के पास मछली मार रहे मल्लाह को देखने गया था। बताया गया कि इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरा पानी में चला गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता तब तक दम घूंटने से उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के घरों में कोहराम मचा हुआ था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अचानक हुई इस घटना से गांव में मातम पसरा था। इधर सूचना मिलते ही बरदाहा थाना पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.