हमीरपुर, जनवरी 20 -- मौदहा, संवाददाता। दोपहर बाद नगर मीरा तालाब में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। इकलौते पुत्र की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कस्बे के ब्लॉक कार्यालय के पीछे निवासी 20 वर्षीय तौसीब पुत्र तौकीर दोपहर दो बजे के बाद अपने घर से निकल कस्बे के मराठीपूरा मुहल्ला स्थित मीरा तालाब की ओर गया। जहां लगभग एक घंटे बाद युवक तालाब में डूब गया। कड़ी मशक्कत के बाद वहां मौजूद लोगों ने युवक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की सबीना माँ ने बताया कि मेरा बेटा आज दो बजे के लगभग घर से निकल गया था। चार बजे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.