बांका, दिसम्बर 15 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चान्दन थाना क्षेत्र के कोरिया पंचायत अंतर्गत लठाने गांव में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव के तालाब में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लठाने निवासी कृष्णा यादव के पुत्र पीयूष कुमार (8 वर्ष) और पुत्री किरण कुमारी (10 वर्ष) के रूप में हुई है। इस दुखद घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है और हर आंख नम है। परिजनों के अनुसार, पीयूष तृतीय वर्ग का छात्र था, जबकि किरण पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। सोमवार सुबह दोनों बच्चे शौच के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उन्हें स्कूल भेजने के लिए खोजने लगे। इसी दौरान गांव में हड़कंप मच गया। खोजबीन के दौरान तालाब के किनारे बच्चों की चप्पलें देख ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हु...