सासाराम, अक्टूबर 13 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। धौडाढ़ थाना क्षेत्र के धनकाढ़ा गांव के समीप सोमवार की दोपहर ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजूदर का 14 वर्षीय पुत्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ईंट भट्ठा के नजदीक तालाब में नहाने के लिए कई मजदूर के बच्चे तालाब में गए हुए थे। जिसमें एक किशोर की मौत हो गई। मृतक गया जी जिला के खंजाहपुर थाना के बुनियादगंज निवासी अनुज मांझी के पुत्र जयबिहारी कुमार बताया गया है। जो अन्य बच्चों के साथ स्नान करने के लिए तालाब में गया हुआ था। अन्य बच्चे तालाब किनारे स्नान कर रहे थे। लेकिन उक्त किशोर गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्नान रहे अन्य बच्चे भट्ठा पर पहुंचकर घटना की सूचना दी। तभी काम कर रहे अन्य मजदूर बच्चा को खोजबीन शुरू कर दिए। करीब दो से ढाई घंटे तक किशोर के शव का खोज किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.