हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई। हरदोई जिले में पिहानी थाना क्षेत्र के कायमपुर गौरिया गांव निवासी राजेन्द्र के सात वर्षीय बेटे कृष्णा का शव गांव के पास एक तालाब में उतराता मिला। इसकी जानकारी जब परिजनों को मिली तो हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया जाता है कि कृष्णा शुक्रवार शाम को घर से खेलने के लिए निकला था। रात तक जब वह घर नही पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। किसी अनहोनी की आशंका से घरवाले परेशान थे। शनिवार सुबह गांव बाहर एक तालाब में उसका शव उतराता देखा गया तो इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। बताते हैं कि इस तालाब का एक व्यक्ति के नाम पट्टा है। हाल में आधे हिस्से को मछली पालन के लिए काफी गहराई में खोदाई कराई गई थी। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से परिजनों का बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.