कुशीनगर, अक्टूबर 13 -- लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। लोटन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़हरा खुर्द के खखरा गांव के पास रविवार की दोपहर एक तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेसरहा थाना क्षेत्र के कुड़जा गांव निवासी सुदंरी (6) पुत्री मनोज अपनी मां के साथ अपने नाना राम रतन के घर उस्का बाजार थाना क्षेत्र के कटहा गांव के महुआ घाट टोले पर रहती थी। रविवार दोपहर सुंदरी कटहा गांव के महुआ घाट निवासी करीना (8) पुत्री बाढ़ू व निशा(6) के साथ शौच करने गांव से 300 मीटर दूर लोटन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़हरा खुर्द के खखरा गांव के तालाब के पास गई थी। अचानक पैर फिसलने से करीना व सुंदरी तालाब में गिर गईं और डूबने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.