फरीदाबाद, अक्टूबर 30 -- नूंह। पाटखोरी गांव में गुरुवार सुबह एक तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 7:00 बजे का है। छोटी बहन को बचाने के चक्कर में बड़ी बहन भी तालाब में डूब गई थी। गुरुवार सुबह 18 वर्षीय सना और उसकी छोटी बहन 11 वर्षीय सजमिन उपले थापने के लिए अपने प्लॉट पर गईं थीं। उपले थापने के बाद दोनों बहनें तालाब में गोबर से सनी परात को धोने के लिए चली गईं थीं। इसी दौरान छोटी बहन का पैर तालाब में फिसल गया। वह बचाओ-बचाओ का शोर करने लगी। छोटी बहन को अपनी आंखों के सामने डूबते देख बड़ी बहन उसे बचाने के लिए कूद पड़ी। बड़ी बहन उसे तालाब से बाहर नहीं निकाल सकी। इस दौरान दोनों बहनों की डूबने से मौत हो गई। इसका पता चलते ही दोनों के परिवार के लोग और ग्रामीण वहां पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.