बिजनौर, फरवरी 7 -- चांदपुर के गांव ककराला में शनिवार सुबह ढाई वर्ष की मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूचना पर पहुंची, लेकिन परिजन पुलिस कार्रवाई से इनकार करते हुए बच्ची का शव घर ले गए। बताया जाता है कि बाजार जाते समय बच्ची अपने ताऊ के पीछे पीछे घर से बाहर निकल गई थी, जिसकी किसी को भनक नहीं लगी। करीब चार घंटे बाद बच्ची का शव घर के पास तालाब में मिला। चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव ककराला निवासी नीरज सैनी की पत्नी सोनम ने बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे उसके जेठ सोमपाल सिंह घर से बाजार जाने के लिए निकले। इसी दौरान उनकी ढाई वर्षीय बेटी आशी भी ताऊ के पीछे घर से निकल गई, जिसकी किसी को भनक नहीं लगी। काफी देर तक जब आशी घर में नहीं दिखी तो उसकी तलाश शुरू हुई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने पुलिस को सू...