साहिबगंज, मार्च 16 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहड़वा नगर पंचायत क्षेत्र के मुंशी पोखर में शनिवार को एक किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हरिजनपाड़ा के उदय प्रसाद गुप्ता की पुत्री छोटी कुमारी (16)मोहल्ला में होली खेलने के बाद दोपहर को अपने एक सहेली के साथ तालाब में स्नान करने गई। तालाब में नहाने के क्रम में उसकी एक सहेली पानी में डूबने लगी। अपनी सहेली को डूबने से बचाने के लिए छोटी तालाब में कुद गई और जिसके बाद वह भी तालाब में डूबने लगी। हलांकि उसकी सहेली पानी में डूबने से बच गई। मगर छोटी पानी में डूब गई। पानी में डूबता देख वहां मौजूद अन्य लड़कियों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर मोहल्ला वासी पहुंचे और कई लोग तालाब में छोटी को खोजने के लिए कूद पड़ें। तालाब में अधिक गहराई होने के कारण लोगों को खोजने में काफी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.