दुमका, नवम्बर 25 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट -परासदाह गांव में मछली मारने के दौरान तालाब में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी मिली कि, उक्त गांव के ऊपर घाट बांध में रामफल राय (58 बर्ष) जो मछली मारने के लिए जाल लेकर पानी में उतरा था। धीरे- धीरे वह गहरे पानी में चला गया। जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया कि सोमवार दोपहर में मछली मारने की बात कहकर वह घर से निकला था। बांध में मछली मार रहा था, इसी बीच इसी क्रम में जाल कांटा में फंस गया और वह गहरे पानी में फस गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शी एक चरवाहा ने परिजनों को घटना की सूचना दी गई। तभी ग्रामीणो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सुचना मिलते ही स्थानीय तैराक को लेकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां काफी मशक्कत के बाद शव को तालाब से निकाला गया। इस मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.