पीलीभीत, फरवरी 12 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम जिठनिया निवासी लाल चंद्र वर्मा ने बताया कि उनका तहेरा भाई 42 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र गोविंद राम बुधवार को दोपहर करीब दो बजे शौच के लिए घर के पास के ही तालाब के किनारे गया था। इस दौरान वह पैर फिसलने से अचानक तालाब में गिर गया। जिससे वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। करीब आधे घंटे बाद तालाब के निकट कुछ ग्रामीण पहुंचे तो उनकी नजर प्रेमपाल पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने प्रेमपाल को बाहर निकाला। सूचना पाकर मृतक के परिजनों के अलावा अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने सूचना थाना पुलिस को दी थाना प्रभारी अमित सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री शामिल है। थाना प्रभारी अम...