बिहारशरीफ, सितम्बर 29 -- रहुई थाना क्षेत्र सोसंदी गांव में हुआ हादसा रहुई, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सोसंदी गांव में सोमवार की सुबह तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी। मृतक बदन राम का 13 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार है। परिजनों ने बताया कि सुबह तालाब में स्नान करने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गया। शोर सुनकर कई लोग तालाब की ओर दौड़े। तब तक वह पानी के अंदर चला गया था। काफी मशक्कत के बाद उसका शव पानी से बाहर निकाला गया। पिता दूसरी जगह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा है। ग्रामीणों की माने तो वह काफी होनहार बालक था। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...