सोनभद्र, दिसम्बर 13 -- अनपरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अनपरा में शनिवार की दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित एक तालाब में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। संयोग अच्छा था कि सभी बाल-बाल बच गए। अनपरा से रेणुकूट की तरफ जा रही एक कार शनिवार की दोपहर अनियंत्रित होकर अनपरा में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित एक तालाब में गिर गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद कार तालाब में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालाब में डूबी कार को क्रेन के माध्यम से घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...