प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 23 -- कुंडा, संवाददाता। खेलते हुए बालक घर के पीछे बने तालाब में गिर गया। काफी देर बाद जब परिजनों की नजर पड़ी तो उसे तालाब से बाहर निकाला। तब तक वह अचेत हो चुका था। घबराए परिजन उसे सीएचसी ले गए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। कुंडा के पूरे करम अली का पुरवा गांव निवासी महताब अली दिल्ली में रहता है। उसकी पत्नी खुशनुमा बानो अपने दो बेटे असद और अहमद के साथ घर रहती है। सोमवार को महताब अली का 15 महीने का बेटा असद खेलते हुए घर के पीछे बने तालाब में गिर गया लेकिन किसी को पता नहीं चला। काफी देर बाद बेटे को न देख उसकी मां खुशनुमा बानो उसकी खोज करती तालाब पर पहुंची तो मासूम बेटे को पानी में उतराता देख अवाक रह गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो उसे बाहर निकाला तो वह अचेत हो च...