आजमगढ़, दिसम्बर 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अलहनी गांव में वृद्ध का शव शुक्रवार की शाम तालाब में उतराया मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। वृद्ध दो दिन से लापता था। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अलहनी गांव निवासी 65 वर्षीय लालचंद निषाद के घर से करीब दो किलोमीटर दूर गांव में ही एक व्यक्ति ने मछली पालन किया है। लालचंद निषाद तालाब पर रहकर रखवाली करते थे। दो दिन पूर्व वे लापता हो गए। घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद लोगों ने तालाब के आस-पास देखा। तालाब के किनारे वृद्ध का चप्पल मिला। शाम को लोगों ने पोखरे में तलाश शुरू की। इस दौरान उनका शव उतराया मिला। उनका एक बेटा और एक बेटी...