कौशाम्बी, मार्च 6 -- सैनी थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी एक किसान का शव बुधवार रात गांव के बाहर स्थित तालाब में उतराया मिला। वह दैनिक क्रिया के लिए जाने की बात कहकर घर से निकले थे। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। महेशपुर निवासी 54 वर्षीय पुरुषोत्तम लाल पुत्र स्व. भोला पटेल किसानी करते थे। बुधवार की शाम करीब सात बजे वह दैनिक क्रिया के लिए तालाब की ओर जाने की बात कहकर घर से निकले। काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। लगभग दो घंटे बाद उनका शव तालाब में उतराता हुआ मिला। परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह शव को बाहर निकाला। इसके बाद सिराथू सीएचसी लेकर गए, जहां चेकअप कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव देर रात ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.