बलरामपुर, जनवरी 8 -- ललिया संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र के शिवपुरा बाजार निवासी 50 वर्षीय शिव कुमार शुक्ला उर्फ शेरा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव शिवपुरा-झागीडीह मार्ग पर सड़क के अंतिम छोर के पास स्थित एक तालाब के गड्ढे में पानी में उतराता पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ललिया पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस को घटनास्थल के आसपास से प्लास्टिक के गिलास, शराब के पैकेट और नमकीन की पुड़िया बरामद हुई है, जिन्हें साक्ष्य के रूप में संकलित किया गया है। परिजनों का कहना है कि बीते तीन दिनों से शिव कुमार लापता था। मृतक के भाई सियाराम शुक्ल ने बताया कि परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच उसका शव तालाब में मिलने की ...