मिर्जापुर, जनवरी 1 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के लोहंदी स्थित एक तालाब में गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि लोहंदी कला स्थित एक तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला है। आस पास के लोगों से शव की पहचान कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मृतक विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव की पहचान के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...