मेरठ, फरवरी 15 -- सरधना। कालंद चुंगी स्थित तालाब की भूमि पर कब्जे के मामले में नगर पालिका ने कार्रवाई आगे बढ़ानी शुरू कर दी है। पालिका प्रशासन द्वारा भूमि पर किए गए निर्माण पर नोटिस चस्पा करते हुए निर्माणकर्ता द्वारा स्वयं ध्वस्तीकरण को कहा गया है। निर्माण ध्वस्त नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। बता दें, कि कालंद चुंगी स्थित भूमि पर कुछ लोगों द्वारा निर्माण किया जा रहा है। सरकारी रिकॉर्ड में भूमि तालाब के रूप में दर्ज है। भाकियू क्रांतिकारी संगठन द्वारा मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई थी जिसके बाद प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। मामले में नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई आगे बढ़ानी शुरू कर दी है। पालिका द्वारा उक्त निर्माण पर नोटिस चस्पा कर दिया है जिसमें लिखा है कि उक्त भूमि तालाब के रूप में दर्ज है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.