गंगापार, मई 4 -- समहन गॉव के तालाब पर बसी दलितों की बस्ती व जूनियर हाईस्कूल अब नहीं हटाया जाएगा। इसके स्थान पर अवैध रूप से तालाब पर बसे लोगों से एक मुश्त धनराशि लेकर तालाब खोदे जाने की व्यवस्था की जाएगी। जिसे लेकर नौ मई को गॉव के जूनियर हाईस्कूल पर बैठक आयोजित की जाएगी। नायब तहसीलदार नंदलाल ने बताया कि तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा के निर्देश पर होने वाली इस बैठक में राजस्व विभाग के अलावा पुलिस व तालाब पर अवैध रूप से घर बनाने वाले लोग मौजूद रहेंगे। सूत्रों की माने तो तालाब पर बसे लोगों को हटाने के लिए हाईकोर्ट ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दे रखा था। निर्देश का अनुपालन कराने के लिए नायब तहसीलदार की अगुवाई में माह भर पहले टीम समहन पहुंची थी। बस्ती के लोगों से बात कर कठौली गॉव में खाली पड़ी जमीन को चिह्नित करते हुए सभी 66 लोगों को पट्टा देने की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.