लखनऊ, मार्च 8 -- नगर निगम की टीम ने निजामपुर, मल्हौर में सरकारी तालाब भूमि खसरा संख्या-191, क्षेत्रफल 0.114 हेक्टेयर को पाट कर की गई प्लॉटिंग को शुक्रवार को तोड़ दिया। इस पर अवैध कब्जा कर प्रॉपर्टी डीलरों ने काफी संख्या में प्लॉट उसे बेच भी दिए थे। यहां पर कुछ अस्थायी निर्माण भी किए गए थे, जिसे निगम की टीम ने हटा दिया। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि तालाब को पाट कर अवैध कब्जा कर प्लॉट काट कर उसे बेचने वाले प्रापर्टी डीलरों को चिह्नित किया जा रहा है। संबंधित लेखपाल को उन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.