कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- सदर तहसील के अम्बावां पश्चिम गांव में तालाबी रकबे पर किये अतिक्रमण को शुक्रवार को प्रशासन ने जेसीबी लगाकर ध्वस्त करा दिया। प्रशासन की कार्रवाई से आरोपियों में हड़कम्प रहा। शासन की मंशा के अनुरूप अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान के क्रम में तहसील मंझनपुर अन्तर्गत उप जिलाधिकारी मंझनपुर अजेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा ग्राम पंचायत अम्बावा पश्चिम में तालाबी रकबे पर किये जा रहे अवैध अतिक्रमण को ढहवा दिया है। इतना ही नहीं टीम ने आरोपी विजय सिंह पुत्र नन्द लाल सिंह को हिदायत दिया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर एफआईआर दर्ज कराते हुए दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी। अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम में क्षेत्रीय लेखपाल रोहित अग्रहरि, प्रमोद कुमार यादव, बसंत कुमार, अवधेश कुमार यादव व पुलिस बल मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.