कौशाम्बी, जनवरी 21 -- सदर तहसील अंतर्गत पन्ना का पुरवा मजरा दिया उपहार गांव में स्थित सैकड़ों साल पुराने तालाब पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन का नेतृत्व कर रहे पवन कुमार पांडेय ने कहा कि जब तक प्रशासन तालाब की भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटवाता और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं करता तब तक अनशन जारी रहेगा। इस दौरान रह-रहकर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी होती रही। दूसरे दिन अनशन स्थल पर नारायण देव पांडेय, अर्जुन सिंह, मोनू सिंह, सियाराम यादव, मोहन पासवान, मानसिंह, सुमिरन यादव, अमन शुक्का, निसार अहमद, खालिद अहमद खान, विनोद केसरवानी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.