अमरोहा, दिसम्बर 12 -- गंगेश्वरी ब्लाक के गांव शीतला सराय में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने कहा कि तालाब की भूमि राजस्व अभिलेखों में करीब सात बीघा है जबकि अवैध कब्जे के चलते फिलहाल मौके पर भूमि लगभग दो बीघा ही बची है। इसके चलते घरों से निकलने वाला गंदा पानी तालाब में न जाकर रास्तों में जमा हो रहा है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों में तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। अब आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। प्रदर्शन कर तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटाने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान ज...