भदोही, जनवरी 7 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर से सटे औराई ब्लाक के ककराहीं, माधोरामपुर गांव स्थित तालाब पर हुए अतिक्रमण को हटवा दिया गया। बुधवार को प्रशासनिक कार्रवाई से संबंधित में अफरा-तफरी का आलम रहा। उधर, कार्रवाई से नाराज महिलाओं ने ईंट एवं पत्थर चलाए। पुलिस के लाठी भांजने पर वह हटीं। थाना क्षेत्र के माधोरामपुर गांव के प्रधान रविन्द्र यादव ने प्राचीन तालाब पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत मुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी से किया था। उक्त शिकायत के निस्तारण की क्रम में बुधवार को ज्ञानपुर के नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार यादव गांव में पहुंचे। बताया कि अतिक्रमण करने वाले लोगों को एक सप्ताह पूर्व खुद से अतिक्रमण हटाने को निर्देश दिया गया था। लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में बुधवार को राजस्व निरीक्षक औराई राम आसरे विश्वकर्मा, लेखपाल अनिल यादव तथा गोपी...